जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद-

जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद-
गोण्डा 5 सितम्बर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित 1 अभियुक्त श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक
दिनांक 4.9.2026 को वादी काशीराम यादव पुत्र राम आसरे यादव, निवासी टेपरा दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि दिनांक 4.9.2026 को समय करीब 7:30 बजे विपक्षी श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव द्वारा राड/लोहे के पाइप से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया, जिससे वादी के सिर में गंभीर चोट आई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 841/2026, धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की गई। आज शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बेनीपुरवा चौराहे से अभियुक्त श्यामू यादव पुत्र कांशीराम यादव निवासी टेपरा दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अदद लोहे का पाइप (फुकनी) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
         गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निशा निषाद,
निरीक्षक सन्तशरण यादव व हेड कांस्टेबल रविन्द्र जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *