जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देश के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अजय उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———————
जौनपुर 01 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में ट्रेडवार दर्जी, हलवाई, बढई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार, मोची, धोबी आदि ट्रेडो में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन 31 जुलाई 2026 तक आनलाइन वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। योजना की पात्रता शर्ते निम्नवत् हैः- आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, जाति प्रमाण प्रत्र की छाया प्रति, परम्परागत प्रमाण-पत्र, प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये वरिष्ठ सहायक मो० न० 6388820152 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
——————–
जौनपुर 01 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसील केराकत, जौनपुर ने अवगत कराया है कि जिला मजिस्ट्रेट, जनपद जौनपुर के पत्र के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के द्वारा अवगत कराया गया है कि 25 मई 2026 की रात्रि थाना क्षेत्र खेतासराय, जनपद जौनपुर में अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में वादी श्री प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष खेतासराय, जनपद जौनपुर के फर्द बरामदगी के आधार पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-120/2026 धारा-109 (1) भारतीय न्याय संहिता व 3/7/25 शस्त्र अधिनियम बनाम रवि यादव पुत्र कमलेश यादव, निवासी सोंधी, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर एवं 01 अज्ञात पंजीकृत कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक लाख रुपये का इनाम घोषित अपराधी रवि यादव पुत्र कमलेश यादव, निवासी उपरोक्त घायल हो गया, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी, जौनपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, जौनपुर रेफर किया गया, तो घायल रवि यादव उपरोक्त को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, जौनपुर लाया गया, जिसके उपरान्त जिला चिकित्सालय, जौनपुर के चिकित्सक द्वारा घायल रवि यादव पुत्र कमलेश यादव, उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया के सम्बन्ध में मजिस्ट्रीयल जाँच कराकर आख्या उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जाँच, जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर के आदेश दिनांकः 25.05.2026 के द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसील केराकत, जौनपुर को नामित किया गया है, जिसके क्रम में प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच की जा रही है। इस सम्बन्ध में सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि नोटिस नामिला/प्रेस विज्ञप्ति के समाचार पत्रों में प्रकाशन के एक सप्ताह के अन्दर तहसील केराकत, जौनपुर में स्थित तहसील उप जिलाधिकारी केराकत न्यायालय में उपस्थित होकर अपना मौखिक/लिखित/अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है। प्रकरण में मौखिक अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों के नाम एवं प्रस्तुत सूचना गोपनीय रखा जायेगा।
———–

