जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बनाए गए मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण

जौनपुर  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। विधानसभा वार बनाये गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और जनपद में 07 मार्च के मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्टोर करने एवं मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को ईवीएम के स्टोर व मतगणना के दिन की तैयारी की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य में कोई भी शिथिलता न बरते। मतगणना स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *