जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते

दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

 

जौनपुर ,07 मई । यूपी के जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है। गुरुवार को उन्होंने दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। डीएम के

जारी आदेश के अनुसार, बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मछलीशहर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, मछलीशहर के उपजिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रताप को बदलापुर का एसडीएम बनाया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव कार्यप्रणाली में गति लाने और जनसेवा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। नवागत जिलाधिकारी के इस निर्णय से क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की असली पहचान है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना

होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *