अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)युवा भाजपा नेता और जिला पंचायत प्रतिनिधि अमानीगंज अजीत सिंह उर्फ राहुल तथा युवा भाजपा नेता गुड्डू शर्मा अपने एक दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में गुरुवार को बहादुरगंज चौराहा पर शामिल हुए । हाल ही में ब्लाक प्रमुख अमानीगंज के लिए अजीत सिंह उर्फ राहुलने अपनी दावेदारी की थी। और चुनाव भी लडा था जहां उनको पांच मतो से हार का सामना करना पड़ाथा कार्यक्रम के दौरान मिल्कीपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद को माला पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान अवधेश प्रसाद ने भाजपा से आए सभी युवा कार्यकर्ताओ और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समाजवादी पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। गुड्डू शर्मा ने कार्यक्रम कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है किसानों का फसल साड चर ले रहे है किसान अपने को जोखिम में डालकर दिन रात खुले आसमान में खेत की फसल रखवाली करने को मजबूर हैं वही जगह जगह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई हैं और कई अन्य इसी तरीके से भाजपा की सरकार में काम ठीक नहीं हुआ है इसीलिए भाजपा का झंडा छोड़कर आज समाजवादी का झंडा लिया हूं। मैं पूरे जोश और उमंग के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलकर विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद को विजय हासिल कराने का प्रयास करूंगा। पार्टी में शामिल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा युवा नेताओं का स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल प्रधान प्रतिनिधि बरौली पप्पू यादव जोरियम के पूर्व प्रधान बाबूराम यादव जिला पंचायत प्रतिनिधि अमानीगंज अजीत सिंह उर्फ राहुल, रिंकू शर्मा, अशीष तिवारी, राजू शर्मा, अशोक शर्मा शशांक शुक्ल अरविंद शर्मा समेत सैकडो कार्यकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।

