जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मातापुर जगदीशपट्टी जौनपुर को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 10 इकाईयों के स्थापना हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है,

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मातापुर जगदीशपट्टी जौनपुर को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 10 इकाईयों के स्थापना हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है, ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियां व परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है वह अपने गॉव में स्वरोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पंथारी, राजगोंड) आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के पुरूष आवेदको को 10 प्रतिशत निजी अंशदान लगाना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदको को टर्म लोन (पूॅजीगत ऋण) पर शून्य प्रतिशत ब्याज देय होगा। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन https://mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर ऑन लाइन करते हुए उसकी हार्ड कापी कार्यालय कार्यदिवस मे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में जमा कर सकते है।
अतः अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर से अथवा सी0यू0जी0 नंम्बर 9580503157, 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
——————-
जौनपुर 17 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर, मुंगराबादशाहपुर के परिसर में वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा मॉ सरस्वती जी एवं डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। प्रवक्ता गिरिजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर जयकिशन यादव एवं अनुचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव राम सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के किसी भी बस्ती/मजरे का 6 से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए तथा नामांकित सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अध्यापकों का उत्साह वर्धन किया गया। उनके द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया।
खंड शिक्षा अधिकारीखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ0 अविनाश सिंह ने अपने संबोधन में प्रत्येक बच्चे का नामांकन करने हेतु अध्यापकों का आह्वान किय।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, गायन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी पुष्कर मिश्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में महिला/पुरुष अभिभावक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री शिव मूरत पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, छोटेलाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र अजीत प्रताप सिंह, हिमकर पाण्डेय अंकित यादव, अनिल यादव, जय सिंह यादव, प्रवीण सिंह, अनुज कुमार सिंह, संतोष सिंह, संजय कुमार सिंह, संध्या वर्मा, सरिता यादव ,सुनीता पटेल, सावित्री देवी एवं संगीता पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पटेल एवं विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की गई।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *