जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार ने मतगणना की तैयारी को लेकर दिए निर्देश

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा की मतगणना 10 मार्च 2022 को कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने मतगणना की तैयारी को लेकर निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। त्रुटिविहीन मतगणना कराए जाने के लिए सभी कार्मिकों का बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके क्रम में कल 4 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी कार्मिकों को ट्रेनिंग में उपस्थित रहना अनिवार्य है, अनुपस्थित रहने वालो कार्मिकों के विरोध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफ0आई0आर दर्ज करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, अस्त्र-शस्त्र, पानी की बोतल, सैनिटाइजर माचिस या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए कोई भी किसी प्रकार की सामग्री अपने साथ लेकर ना आए। उन्होंने मतगणना स्थल पर बेहतर साफ-सफाई व मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध करने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम व मानक के अनुरूप अन्य चिकित्सा सेवाओं के साथ ही एंबुलेंस का प्रबंध करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *