जिले के सभी विधानसभा में घर घर सपा चलाएगी जन जागरण अभियान – तेज नारायण पाण्डेय

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले अयोध्या जनपद की सभी विधानसभाओं में सपा की अलग अलग टीमें घर घर जाकर जन जागरण अभियान चलायेगी।सपा के पदाधिकारी भ्रष्टाचार के साथ साथ इस समय महिला उत्पीड़न,बेरोजगारी,अपराध व मंहगाई को लेकर जनता से रुबरु होगे।जो चुनाव तक लगातार जन जागरण अभियान चलेगा।यह बाते सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय ने कही।उन्होने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में अराजकता,भ्रष्टाचार व महंगाई की भट्टी में प्रदेश को झोंक दिया है।प्रदेश के साथ-साथ अयोध्या भी छली गई, ठगी गई, लूटी गई,विकास के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया गया।एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को धमकी देकर उनके परिवार को थाने में बैठा कर उनकी जमीने लिखाई गई। अयोध्या में जो व्यापारी तीन पुश्तों से 100 साल से ज्यादा समय से कारोबार कर रहे थे उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।जिला प्रशासन दुकान के नाम पर दुकान देने का आश्वासन देकर बेवकूफ बनाता रहा। उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।व्यापारियों की रोजी रोटी व उनके भविष्य सरकार खिलवाड़ कर रही है। अयोध्या में विकास के नाम पर कुछ न होकर केवल अखबारों और चैनलों में करोड़ों रुपए का विज्ञापन दिखाई पड़ता है।लेकिन जमीन पर कोई विकास नहीं हुआ। राम के नाम पर धर्म के नाम पर अयोध्या को ठगा गया और छला गया।मंहगाई लाने वाली सरकार, किसान विरोधी सरकार, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली सरकार को हटाने में जनता सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *