जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस 

जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

 

अयोध्या।जिले मे 80 वां स्वतंत्रता दिवस जनपद हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति और गौरव के वातावरण में शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन, महिला थाना,जीआरपी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, आरपीएफ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन सहित जिले के सभी थानों तथा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित आदर्शों के अनुरूप भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने, आपसी भाईचारा और बंधुता कायम रखने तथा सभी मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से दूर करने की शपथ दिलाई।इस मौके पर उन्होंने सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।वही महिला थाना अयोध्या परिसर में थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और पुलिसकर्मियों को संकल्प पत्र पढ़ाया।इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक सोनी, महिला उपनिरीक्षक श्वेता राठौड़,महिला उप निरीक्षक प्रिया सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।जनपद के कोतवाली नगर समेत सभी थाना क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर प्रभारी निरीक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया तथा पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया।वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी अनिल प्रकाश सिंह ने तिरंगा फहराया।कार्यक्रम में जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही ने आरपीएफ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन कार्यालय पर ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस मौके पर आरपीएफ महिला उप निरीक्षक रचना यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर के पुलिस प्रतिष्ठानों में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।तिरंगे की शान में पुलिस कर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *