जे सी आई जौनपुर ने किया जागरूकता हस्ताक्षर अभियान

विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को जिले की अग्रणी संस्था जे सी आई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में हस्ताक्षर जागरूकता अभियान चलाया गया । संस्था द्वारा किए गए इस प्रयास से नगर के बहुत सारे लोगों ने उत्सुकता दिखाते हुए हस्ताक्षर अभियान में भागी दारी की। इस अभियान में उपस्थित संस्था के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जयसवाल तथा आलोक सेठ ने लोगो को पान गुटका नशे दूर रहने की सलाह दी जिससे मुख के कैंसर से बचा जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, कृष्ण कुमार जायसवाल, गौरव सेठ तथा संजय गुप्त ने जे सी आई परिवार के इस अभियान की सराहना की ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ संदीप पाण्डेय ने बताया की विश्व कैंसर दिवस सन 1933 से विश्व में लोगो को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिये मनाया जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव तथा संस्था के सचिव प्रदीप जयसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *