जौनपुर 02 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “दस वर्ष बाद भी मेडिकल कालेज में मरीजों को भर्ती करने की नहीं हो सकी व्यवस्था” के सन्दर्भ में प्रधानाचार्य उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रूचिरा सेठी ने अवगत कराया है कि प्रकाशित समाचार इस चिकित्सा महाविद्यालय में ओ०पी०डी०प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे संचालित होने की खबर गलत है, ओ०पी०डी० प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक नियमित रूप से संचालित हो रही है एवं औसतन लगभग 2000 मरीज प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ की सुविधा प्राप्त कर रहे है।
समाचार में उल्लिखित हार्मोनल जाँच संबंधित मशीनों का क्रय कर लिया गया है तथा रिजेंट क्रय करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। रिजेंट तथा मैनपावर (जैसे लैब टेक्नीशियन इत्यादि) की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही हार्मोनल जॉच प्रारम्भ कर दी जाएगी।
चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर का आई०पी०डी० अभी निर्माणाधीन है। कार्यदायी संस्था द्वारा फायर एन०ओ०सी० उपलब्ध नही कराया गया है, जिसके कारण अस्पताल भवन का हैंड ओवर अभी नहीं लिया जा सका है।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा महाविद्यालय में पर्याप्त मात्रा में दवाए उपलब्ध है, परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के माध्यम से सस्ते दरों पर दवाएं उपलब्ध करायी जा रही है।
चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक भवन में कक्षाएं पूर्ण रूप से संचालित है, छात्रों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग व क्लीनिकल एक्सपोजर सम्बद्ध जिला चिकित्सालय, जौनपुर में रोस्टर के अनुरूप करायी जाती है।
उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं अपूर्ण है।

