जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत स्वयं मौके पर पहुँचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कराया

जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत स्वयं मौके पर पहुँचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कराया

मछलीशहर पड़ाव पर जलजमाव के कारण एक खुले नाले में युवती के बह जाने पर स्वयं मौके पर पहुँचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कराया
आज दिनांक 25 अगस्त को अपराह्न लगभग 4:30 बजे से 5:30 बजे के मध्य हुई तेज बारिश के कारण थाना कोतवाली अन्तर्गत मछलीशहर पड़ाव क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान एक खुले नाले में युवती के बहने की घटना पर सूचना मिलते ही श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर स्वयं मौके पर पहुँचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कराया।पुलिस टीम, जिला प्रशासन, नगर पालिका एवं फायर ब्रिगेड द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवती को निकालने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा युवती के परिजनों को हर सम्भव सहयोग व सहायता का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *