जौनपुर:पूर्वांचल युवा महोत्सव का दिनांक 23 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को बी.आर.पी इंटर कालेज के मैदान में किया गया है आयोजन :कार्यक्रम को सफल बनाने की जनपद वासियों से अपील
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा महोत्सव परिवार ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मैदान में दिनांक 23 ,24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को समय सायन 1:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक किया जा रहा है । जिसमें आप सभी जनपद वासियों से अपील है कि अपनी उपस्थिति दर्शक दीर्घा के रूप में देकर आयोजन को सफल बनाएं और महोत्सव का लाभ उठाएं। पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में देश की उपासना से डॉक्टर सोनम झा ,पदाधिकारी पूर्वांचल महोत्सव ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल की नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रस्तुति का अवसर एवं पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां को अर्जित करने वाले विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाना प्रमुख है।

