*प्रेसनोट*
*दिनांक-07.11.2024*
*सराहनीय कार्य- थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।*
*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस धारा- 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 तलवार मय म्यान व एक रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर बरामद।*
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक के निर्देश के अनुपालन मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-250/2024 धारा-3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी व निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह अपराध शाखा विवेचना सेल जौनपुर मय हमराह उ0नि0 श्री रवि प्रकाश चौकी प्रभारी कस्बा गौरा, हे0का0 शिवबदन राम ,हे0का0 रामचन्दर यादव व का0 मधुवन वर्मा के मय सरकारी वाहन यू0पी0 62 एजी 0278 के चालक हे0का0 विक्रम रघुवंशी के थाना क्षेत्र मे रवाना होकर सुरागरसी पतारसी की जा रही थी कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालमोहन यादव पुत्र स्व0 फेरु यादव निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को अमरा व असवारा जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी से दिनांक-06.11.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त लालमोहन उपरोक्त के बताये गये स्थान से घटना मे प्रयुक्त 01 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त लालमोहन उपरोक्त व 01 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर के थाना स्थानीय पर लाकर दाखिल किया गया। वांछित अभियुक्त उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 3/191(3)/131/103(2)/61(2)(A) BNS व 7 CLA एक्ट व धारा 4/25 व 7/25 आर्म्स एक्ट मे चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
1.लालमोहन यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास –*
1.मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 253/2024 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी-*
1. घटना मे प्रयुक्त 01 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह अपराध शाखा विवेचना सेल जनपद जौनपुर ।
3. उ0नि0 श्री रवि प्रकाश चौकी प्रभारी कस्बा गौरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3. हे0का0 शिवबदन प्रसाद, हे0का0 रामचन्द्र यादव, हे0का0 विक्रम सिंह रघुवंशी, का0 मधुबन वर्मा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

