जौनपुर नशे में धुत मुख्य आरक्षी का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

जौनपुर नशे में धुत मुख्य आरक्षी का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

 

 

जौनपुर,13 जून । यूपी के जौनपुर में सुजानगंज थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रामधनी यादव का कथित रूप से शराब के नशे में धुत वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में हुए चर्चित हत्या प्रकरण के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामधनी यादव की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह वर्दी में नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह भावुक होकर रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं तथा अपने थाना प्रभारी के संबंध में टिप्पणी भी कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और जनता का विश्वास प्रभावित करती हैं।

एसएसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *