*जौनपुर पुलिस द्वारा लाखों की ऑनलाइन इनवेस्टमेंट/बेटिंग एप के माध्यम से आर्थिक अपराध करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अभियुक्तों का पर्दाफाश कर, कुल 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व श्री आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन एवं श्री देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सूचना प्राप्त हुई कि जौनपुर में संगठित गिरोह बनाकर इनवेस्टमेंट फ्राड किया जा रहा है, उक्त सूचना पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा जांच पतारसी सुरागरसी व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से साइबर क्राइम पोर्टल/एन0सी0आर0पी पोर्टल/समन्वय पोर्टल व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस पर जांच के उपरांत अभियुक्तो द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ साइबर/इनवेस्टमेंट के नाम से फ्राड किया जाता है व फ्राड का पैसा अपने व परचितों के खातों में मंगाया जाता है व कूटरचित दस्तावेजों के द्वारा विभिन्न बैंको में खाता खुलवाया जाता है व फर्जी सिम लेने के लिये प्रयोग किया जाता है । खातों में साइबर फ्राड का पैसा मंगाकर कैश कर लिया जाता था । अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह के व अभियुक्त रामप्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह के विरूद्ध कुल 61 शिकायतें एन0सी0आर0पी0 पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज है, जिनमें लगभग 30 करोड़ रूपया धनराशि की साइबर ठगी की गयी है । जिनके विरूद्ध विभिन्न सम्बन्धित राज्यों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है व अभियुक्तों द्वारा अब तक साइबर फ्राड से कमाये गये पैसे से खरीदी व इनवेस्ट की गयी सम्पत्तीयों की जांच व कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
*अपराध करने का तरीकाः-*
अभियुक्तगणों द्वारा बनारस में किराये के मकान में आफिस बनाकर फर्जी इनवेस्टमेंट व ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को टेलीग्राम व सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा कमाने व बेटिंग एप में पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से छोटे अमाउंट लगवाकर बड़े अमाउंट का लालच देकर इनवेस्ट करवाया जाता है व अब तक जांच से NCRP पोर्टल पर जांच से विभिन्न राज्यो से 61 आनलाइन साइबर कम्पलेन का होना पाया गया है गैग द्वारा साइबर फ्राड से लगभग 70 लाख रुपया अभियुक्ततो द्वारा खातों में मंगाकर चेक व ATM के माध्यम से विड्राल किया जाता है ।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरणः-*
साइबर क्राइम थाना जौनपुर के आनलाइन NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत /मु0अ0सं0 21/2026 धारा 318(4), 319(2),336(3),338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act.
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक इतिहासः-*
1. कृष्णा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी काजीहज कोट पोस्ट नोनारी थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-* NIL
2. रामप्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी उचहुआ करनेहुआ पोस्ट कोईलारी थाना चन्दवक जिला जौनपुर उम्र करीब 34 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 269/2023 धारा 120बी,363,376डी,506 भादवि, 5G, 6 POCSO ACT.
*बरामदगी का विवरणः-*
01. 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2 लाख रूपया)
02. 05 लैपटाप (कीमत लगभग 3 लाख रूपया)
03. 05 कुटरचित आधार कार्ड
04. विभिन्न खातों में होल्ड रूपया लगभग 20 लाख
*गिरफ्तारी व टेक्निकल सपोर्ट करने वाली पुलिस टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल , राजेश यादव, उ0नि0 आलोक सिंह , म0उ0नि0 नीलम सिंह, क0आ0 ग्रेड बी जय प्रकाश सिंह , हे0का0 प्रभात द्विवेदी , हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 पुष्पेन्द्र, हे0क0 संतोष यादव, हे0का0 मुकेश कुमार, हे0का0 दिनेश कुमार, का0 आनन्द कुमार, का0 प्रफुल्ल यादव का0 अमिलेश , का0 चन्दन यादव , म0का0 अकाक्षां साइबर थाना जौनपुर।

