टीम एजी द्वारा निराश्रित मृतक परिवार को पहुंचाई गई मदद

टीम एजी द्वारा निराश्रित मृतक परिवार को पहुंचाई गई मदद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। संस्था नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान द्वारा जनमानस के सहयोग से निराश्रित परिवार को मदद पहुंचाई गई।
इस परिवार में 20 वर्षीय इकलौते बेटे की मृत्यु 31 दिसंबर को हो गई थी जनमानस के सहयोग से परिवार ने बेटे का अंतिम संस्कार किया।
मृतक के पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है और घर में मां पांच बेटियों के साथ रहती हैं जो घर का झाड़ू पोछा करके बच्चों का पालन पोषण कर परिवार चलाती हैं।
मृतक के अंतिम संस्कार के समय गुलाला घाट पहुंचकर समाजसेवी अरुण प्रताप सिंह ने परिवार को यथासंभव मदद के लिए आश्वस्त किया था।
अतः आज दिनांक 8 जनवरी को शकुंतला यूनिवर्सिटी के पास मृतक परिवार के घर पहुंचकर गुंजन वर्मा,अरुण प्रताप सिंह के द्वारा दो महीने का संपूर्ण राशन,परिवार के सभी सदस्यों को 8 सेट नए कपड़े,10 कंबल,5 स्वेटर
और राशन में 40 किलो चावल,40किलो आटा,6किलो दाल,5किलो चीनी,4लीटर सरसों तेल,1किलो छोला चना,1किलो मसूढ दाल,1पैकेट गर्म मसाला,250ग्राम धनिया,250हल्दी,250मिर्च,जीरा, 250ग्राम सोयाबीन,बीस बट्टी नहाने धोने का साबुन,1किलो निरमा,250ग्राम चाय की पत्ती,1बंडल बिस्किट,2किलो नमक आदि प्रदान किया गया।
इस सामाजिक कार्य में विशेष सहयोग क्षत्रिय समाज के नेता सूर्यपाल सिंह,पंडित अनुराग मिश्रा शास्त्री,संगीता सिंह शाक्य,मो. इमरान खान,लोकगायिका नूतन पाण्डेय,तृप्ति पांडे,आकाश शर्मा,किरण फाऊंडेशन विशाल श्रीवास्तव,रोली सिंह,प्रखर सिंह,विद्याभूषण सोनी,उमा सिंह का प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाजसेविका जनकदुलारी मौर्य उपस्थित रही।

दोनों समाजसेवी संस्था द्वारा समय समय पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी में मदद,गरीबों को इलाज में मदद,गरीब बच्चों की फीस वा किताब कॉपी उपलब्ध कराना, व्हीलचेयर उपलब्ध कराना,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई सेंटर संचालित कर सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्था द्वारा अब तक 231 गरीब बेटियों के विवाह में मदद पहुंचाई जा चुकी है।
संस्था के उद्देश्य
हमारा यही प्रयास,कोई लौटे न निराश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *