ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। वाणिज्य बंधु की बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अब्दुल कलाम हाल कलेक्ट्रेट लखनऊ में सम्पन्न हुई।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अध्यासषी क़ानून की माँग बहुत दिन से थी जिसपर आज सहमति बनी जिसके अंतर्गत कोई भी किराएदार यदि अपना हाउस टैक्स जमा स्वयं करना चाहता है तो वह अपने दुकान के क्षेत्रफल के हिसाब से अपना टैक्स नगर निगम में जमा कर सकता है
LDA एवं नगर निगम की समस्याओं के लिए
व्यापारियों की बैठक विभाग में अलग से होगी उसकी समरी व्यापार बंधु की बैठक में मंगाई जाएंगी इससे समस्या का जल्द से जल्द निस्तारित होगा।
ट्रैफ़िक जाम पर लखनऊ व्यापार मंडल के ज्ञापन पर आम सहमति बनी।
GST की समस्या को जिलाधिकारी के माध्यम से वित् मंत्री को भेजने की सहमति बनी है।
अतिक्रमण जैसी समस्यसा पर सभी व्यापारियों से वीडियो बनाकर लाने को कहा जिसेप्रोजेक्टर के माध्यम से चलाया जाएगा सम्बंधित अधिकारी से जवाब माँगा जा सके।
सभी व्यापारियों ने धन्यवाद दिया।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिस वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा महामंत्री विनोद अग्रवाल अनुराग मिश्रा उमेश शर्मा कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता प्रमोद अवस्थी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

