डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया लोकबंधु चिकित्सालय में नेत्र शिविर का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। 74 वें गणतंत्र दिवस की भव्यता को निरंतर बनाए रखने के क्रम में दिनांक 27.01.2023 को मोतियाबिंद ऑपरेशन फेको विधि द्वारा विशाल नेत्र शिविर नेत्र विभाग में लगाया गया, इसका लाभ समस्त जनमानस को मिलना शुरू हो गया, इस भव्य शिविर का शुभारंभ उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस नेत्र शल्य शिविर जो मोतियाबिंद का आधुनिक फेको विधि इस चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है, इसके लिए चिकित्सालय प्रशासन के द्वारा नित नए आयामों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भूरि भूरि प्रशंशा की, और कहा जो भी उपकरण एवम मानव संसाधनों की आवश्यकता होगी वो समयबद्ध पूरी की जायेगी, जनमानस की स्वास्थ्य सेवाओं के आवश्यकता की देखते हुए शिविर के प्रति माह संख्या की बढ़ाए जाने के किए निर्देश भी दिए, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस आधुनिक फेको विधि से मरीजों को लाभ मिलेगा, और मरीज जल्द ही घर जाकर रोजमर्रा को कामों को कर पाएंगे, ताकि उनको कोई आर्थिक क्षति नहीं होगी, उप मुख्य मंत्री ने पीडिया वार्ड में दौरा कर भर्ती बच्चो को लर्निंग स्किल विकसित करने के लिए किताबे, लर्निंग गेम्स उपहार दिए, और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा, सभी प्रकार के मानक पूर्ण मिली। निदेशक डॉक्टर दीपा त्यागी ने उप मुख्यमंत्री के इस प्रशंशा हेतु हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। और कहा ऐसे विशाल एवम आधुनिक शल्य नेत्र शिविरो की संख्या में इजाफा कर जन मानस को और अधिक स्वास्थ्य लाभ दिया जायेगा।ऑपरेशन टीम में
डॉक्टर विनय वर्मा
सिस्टर आभा द्विवेदी
सिस्टर किरण सचान
जया माथुर रहे।
कुल 25 फेको ऑपरेशन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *