डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियो संग किया सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण

डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियो संग किया सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।29 अप्रैल को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी ने कई अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने राम कथा पार्क, हनुमानगढ़ी एवं श्री राम जन्मभूमि परिसर, एयरपोर्ट आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कोई भी लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।इस मौके पर एसपी प्रोटोकाल एपी सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *