डॉ रजनी सरीन के निधन पर रेडक्रॉस सोसायटी ने की शोक सभा आयोजित*

डॉ रजनी सरीन के निधन पर रेडक्रॉस सोसायटी ने की शोक सभा आयोजित*

ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहांपुर* इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक, सोसाइटी जनपद फर्रुखाबाद के चेयरमैन डॉ. रजनी सरीन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया की उनके स्वर्गवास की सूचना उनके छोटे भाई कालपी के पूर्व विधायक डॉ अरुण मेहरोत्रा द्वारा दी गयी है। डॉ. रजनी सरीन का समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में लखनऊ स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश मुख्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में भी डॉ. सरीन ने सक्रिय सहभागिता निभाई थी। डॉ विजय जौहरी ने कहा की दिनांक ३१ मार्च को लखनऊ में आदरणीय डॉ. रजनी सरीन जी से हुई मेरी बैठक हमारे बीच अंतिम भेंट सिद्ध हुई। यह मुलाकात सदैव मेरी स्मृतियों में जीवंत रहेगी। उनके व्यक्तित्व में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम था। उनसे हुई चर्चा ने मुझे समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके मार्गदर्शन, स्नेह और समाज के प्रति समर्पित जीवन को मैं सदैव स्मरण करता रहूँगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, उन्होंने कहा कि डॉ. सरीन का संरक्षण, मार्गदर्शन एवं स्नेह रेड क्रॉस परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. सरीन के निधन को समाज एवं रेड क्रॉस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ विजय जौहरी ने फर्रुखाबाद उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये साथ ही घटिया घाट पर उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *