जिंदाबाद मुर्दाबाद नारो के चलते अधिवक्ता और कर्मचारी आमने सामने।
तहसील सगड़ी बना जंग का मैदान
कभी अधिवक्ता करते हैं प्रदर्शन तो कभी कर्मचारी करते हैं प्रदर्शन जिले के अधिकारी हैं मौन आखिर कब तक चलता रहेगा इन लोगों का प्रदर्शन

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़
सगड़ी तहसील पर बुधवार को दूसरे दिन कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पूरी तरह से लामबंद होकर तहसील पर जमकर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास एसडीएम जिंदाबाद,नही करेंगे अधिवक्ताओ के कार्य और प्रतिश यादव को गिरफ्तार करो आदि नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन कर रहे थे कि तभी अधिवक्ता संघ भी एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये कर्मचारियों के पास पहुंच गए और दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझने लगे स्थिति बिस्फोटक देख कर दोनों पक्षो की तरफ से लोग एक दूसरे को समझा कर बाहर ले गए और मुख्य गेट में अंदर से कर्मचारी संघ ने ताला लगवा दिया कि पुनः ऐसी स्थिति न उत्पन्न न हो जाय। बाद में दोनों पक्ष अलग अलग स्थानों पर बैठक कर अगली रणनिति बनाने में जुट गए।
पूरा तहसील परिसर इन दो गुटों के आंदोलन का अखाड़ा बना हुआ है और तहसील के समस्त कार्यालयों में ताला लटक रहा है।जिससे आम लोगो का काम नही होने और कोर्ट नही चलने से लोग परेशान है। पर कर्मचारी और जनता उपजिलाधिकारी के पक्ष में उठ खड़े हो गए है कि अधिकारी अच्छे है। कर्मचारी–अधिवक्ता आमने सामने की लड़ाई खुलकर तहसील पर धरना प्रदर्शन करने पर उतर आई है।
उधर कर्मचारी संघ अधिवक्ता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। जबकि पूर्व से ही 26 अक्टूबर से अधिवक्ता एसडीएम का बहिष्कार करते हुए कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं जिस वजह से तहसील में कोई भी कोर्ट नहीं चलाई जा रही है। जबकि अधिवक्ता प्रतीश सिंह यादव के द्वारा लेखपाल अमित सिंह के साथ की गई हाथापाई को लेकर गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सगड़ी के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था और वकील के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा आज जो अधिवक्ताओ ने किया हम सब उसका जबाब देगे और अधिवक्ताओ का कोई भी कार्य नही करेंगे अभद्रता किसी दशा में हम सहन नही करेंगे।प्रतीश सिंह यादव की गिरफ्तारी नहीं होंगी हमारा अनिश्चित कालीन आन्दोदन जारी रहेगा।
अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पूरी तहसील के कर्मचारी अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और कुछ कहने पर अधिवक्ताओं से उलझ जा रहे हैं यह सारा मामला उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा कर्मचारियों को उकसाकर कराया जा रहा है। जिसे हम अधिवक्ता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगे। प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा,आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, नंदकिशोर, उदय प्रताप, मुन्ना राम सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
बाईट: उत्तम कुमार सिंह (अध्यक्ष लेखपाल संघ सगड़ी)
अनिल सिंह (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सगड़ी)

