तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को भेजा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जनपद के समस्त अभियन्तागण को रविन्द्र कुमार (द्वितीय) जिलाधिकारी आजमगढ द्वारा अधिशासी अभियन्ता ई० अरूण सचदेव सिंचाई विभाग आजमगढ के साथ जिलाधिकारी आवास पर बुलाकर किये गये बदसलूकी एवं जानलेवा हमला के विरोध में अपनी बांह में काला फीता बांधकर शान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने एवं मुख्यमन्त्री को सम्बोधित एवं राष्ट्रपति के साथ अन्य को पृष्ठांकित तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिये जाने के क्रम में आज दिनांक 18.06.2025 को एस०के० सिंह अधीक्षण अभियन्ता पी०डब्लू०डी० की अध्यक्षता में सिंचाई खण्ड जौनपुर के प्रांगण में जनपद के समस्त विभागों के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्तागणों द्वारा काला फीता बांधकर शान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया, तथा प्रान्त के निर्देशानुसार ज्ञापन तीन बिन्दुओं पर तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में की गई मांग इस प्रकार है-
1. रविन्द्र कुमार (द्वितीय) जिलाधिकारी आजमगढ को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली-1968 के नियम-3 में निहित प्राविधानों के विपरीत उपरोक्त गम्भीर दुराचरण अपनाये जाने के कारण अखिल भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए।
2. जिलाधिकारी आजमगढ के विरूध्द सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जाए।
3. श्री रविन्द्र कुमार (द्वितीय) वर्तमान जिलाधिकारी आजमगढ इससे पूर्व जहां जहां कार्यरत रहें हैं वहां इनके अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति इनके व्यवहार एवं आचरण की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करके तथ्यात्मक जांच कराई जाए एवं इनके विरूध्द अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1969 के अधीन अनुशासनात्मक जांच संस्थित की जाए।
उपरोक्त तीन सूत्रीय मांगों के लिये जनपद जौनपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से विपिन कुमार अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, सुनील कुमार गुप्ता अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-36, अरूण कुमार सिंह अधिशसी अभियन्ता नलकूप खण्ड, धीर विक्रम अधिशासी अभियन्ता लघु डाल नहर खण्ड जौनपुर, राजेश राव अधिशासी अभियन्ता पी डब्लू डी, राजेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता पी डब्लू डी एवं जे पी गुप्ता डिप्टी पी एम,के साथ जनपद के भारी संख्या में सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्तागण मौजूद रहें।

