अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। थाना कैंट क्षेत्र के मऊ शिवाला ग्राम सभा के रहने वाले पीड़ित परिवार ने विपक्षी पर अपनी ही भूमि पर निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाई है, जबकि पीड़ित भूतपूर्व सैनिक सरजू सरन गुप्ता पुत्र बेनी माधव निवासी ग्राम मऊ यदुवंशपुर तहसील सोहावल का कहना है उक्त मामले में एसडीएम सोहावल ने आदेश दिया है कि पुलिसबल व राजस्व टीम की मौजूदगी में निर्माण कराने का व विपक्षी को हस्तक्षेप न करने का दिशा निर्देश दिया है, जिसके बावजूद विपक्षी लोग दबंगई के बल पर उक्त भूमि पर निर्माण करने पर बाधा डाल रहे है। पीड़ित ने बताया कि कैंट थाना हल्का दरोगा अशोक चौरासिया व पुलिस की मदद से निर्माण हो रहा है, उनका कहना है कि विपक्षी दबंग लोग हैं वो कई मुकदमें में वांछित हैं, किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिये न्याय की गुहार व सुरक्षा की माग की है। इसके साथ ही पीड़ित का कहना है कि विपक्षी उक्त जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है।

