थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फिरौती मांगने वाला 01 शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली,जौनपुर पुलिस द्वारा मुखवीर की सूचना पर मोहल्ला बेगमगंज निवासी दुर्गा देवी से उनके पति की हत्या करने की धमकी देकर 30,000 रु0 की फिरौती मांगना वाला अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी बेगमगंज थाना कोतवाली जिला जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष आज दिनांक 07/10/2020 समय 07.45 बजे राजा साहब के पोखरा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेंजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जो थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 280/21 धारा 386 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सुनील कुमार यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी बेगमगंज थाना कोतवाली जिला जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 280/21 धारा-386 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर।
2.हे0का0 कमलेश सिंह,का0 राहुल सिंह,का0 गोविन्द कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *