थाना पवारा पुलिस द्वारा हत्या में वांछित 02 वाँछित अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार-

श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में वारंटी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पवारा मनोज कुमार द्वारा मय पुलिस टीम के मु0अ0स0-90/2021 धारा-302/201/506 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर में वाछिंत तीन अभियुक्तगण को घर से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अजय मौर्या पुत्र सोहनलाल मौर्या निवासी सजईकला थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
2.सोहन लाल मौर्या पुत्र हंसराज मौर्या निवासी सजईकला थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
3.सीता देवी पत्नी सोहन लाल मौर्या निवासी सजईकला थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास –
मु0अ0स0 90/2021 धारा 302/201/506 भादवि भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. श्री मनोज कुमार, थानाध्यक्ष थाना पवारा, जनपद जौनपुर
2. का0 शक्ति यादव, थाना पवारा, जनपद जौनपुर
3.का0 रणविजय यादव, थाना पवारा, जनपद जौनपुर
4. म0 का0 रोहिणी सिंह, थाना पवारा, जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *