श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के शांति व्यवस्था के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के तथा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर श्री अवनीश कुमार राय कुशल पर्यवेक्षण में व0उ0नि0 श्री रामप्रवेश कुशवाहा मय हमराही कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मछलीशहर लायल वण्डर स्कूल से छैलामिया का पूरा को जाने वाली सड़क के पुलिया के पास से अभियुक्त रमाकान्त यादव पुत्र शिवबहादुर उर्फ छोटेलाल यादव निवासी छाछो थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 30.01.2022 गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की जामा तलाशी से उसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किय़ा गया । जिसके सम्बन्ध में थाना मछलीशहर पर मु0अ0सं0 44/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त-
1. रमाकान्त यादव पुत्र शिवबहादुर उर्फ छोटेलाल यादव निवासी छाछो थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 160/21 धारा 356, 379, 506 IPC थाना म0शहर जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 161/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना म0शहर जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 23/21 धारा 323, 504, 506 IPC थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
4. मु0अ0सं0 452/19 धारा 294, 323, 504, 506 IPC व 3(1)द, ध SC/ST Act थाना म0शहर जनपद जौनपुर ।
5. मु0अ0सं0 259/18 धारा 147, 504, 506 थाना म0शहर जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 श्री रामप्रवेश कुशवाहा, थाना मछलीशहर जौनपुर ।
2. का0 योगेन्द्र कुमार, थाना मछलीशहर जौनपुर ।
3. का0 संदीप कुमार, थाना मछलीशहर जौनपुर ।

