थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले 01 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी को आलाकत्ल 02 चाकू के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर:घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक-12.10.2025 को थाना रामपुर पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर के साथ सूचना दी गयी कि दिनांक-11.10.2025 को समय करीब-08.00 बजे मेरे बेटे विशाल गौतम को अजीत गौतम पुत्र चन्द्रेश गौतम व 02 अन्य बालअपचारी द्वारा रामपुर का मेला दिखाने के लिये घर से बुलाकर ले गये जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-171/2025 धारा 140(3) बी.एन.एस. में पंजीकृत किया गया गया।
*गिरफ्तारी व पूछताछ का विवरण-*
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 171/2025 धारा-140(3) बी.एन.एस.से संबंधित अभियुक्त अजीत कुमार गौतम पुत्र हरिगेन गौतम ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जौनपुर व 02 बाल अपचारी को दिनांक 12.10.2025 को ग्राम वाजिदपुर से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अजीत गौतम द्वारा बताया गया कि मेरा व विशाल गौतम से पूर्व मे झगड़ा हुआ था। उसी बात को लेकर दिनांक 11.10.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात को विशाल गौतम को मारने के उद्देश्य से विशाल गौतम को मेला देखने के बहाने उसके घर से लेकर एक साथ मोटर सायकिल UP62AZ1246 से मेला देखने चल दिये लेकिन मेला न देखने की बजाय मै अपने मौसी को चुड़ी देने का बहाना बनाकर अपने मौसी के घर मडियाहूँ चल दिये कि सरौना पुल बसुई नदी के पास सिगरेट पीने के बहाने हम लोग विशाल गौतम को सरौना पुल के पास बसुई नदी के किनारे ले गये और विशाल गौतम को मै व मेरे दोस्तों द्वारा बारी-बारी चाकू से उसके गर्दन पर कई वार कर मार दिये और उसके बाद हम तीनों लोग मिलकर उसके शव को सफेद बोरी मे भरकर बसुई नदी में फेंक दिये जिससे घटना के बारे में किसी को पता न चल सके और न ही कोई साक्ष्य मिल सके और दोनों चाकू को वहीं किनारे घास फूस में फेंक दिये । अभियुक्तगण व बाल अपचारी के निशानदेही पर मृतक विशाल गौतम के शव को बसुई नदी से निकलवाकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजवाया गया तथा अभियुक्त व बाल अपचारी की निशानदेही पर आलाकत्ल की बरामदगी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा-140(3) बीएनएसएस का लोप करते हुए धारा-140(1),103(1),238,3(5) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त व बाल अपचारीगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त / बाल अपचारी का विवरण*
1. अभियुक्त अभियुक्त अजीत कुमार गौतम पुत्र हरिगेन गौतम ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जौनपुर व 02 अन्य बाल अपचारी।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-171/2025 धारा-140(1), 103(1), 238, 3(5) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण*-
1. दो अदद चाकू
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह,उ0नि0 रामाश्रय कुशवाहा, उ0नि0 कमलेश कुमार थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 प्रदीप यादव,हे0का0 अनुरुध्द प्रसाद थाना रामपुर जौनपुर।
3. का0 विनोद यादव व का0 सुरेश यादव थाना रामपुर जौनपुर।

