थाना शाहगंज पुलिस ने गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 217/2021 धारा 323/504/506/316 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिन्स तिवारी पुत्र राजीव तिवारी निवासी सुरीस थाना शाहगंज जौनपुर को दिनांक 19/10/2021 रोड़वेज शाहगंज से करीब 10.15 बजे थाना शाहगंज की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. प्रिन्स तिवारी पुत्र राजीव तिवारी निवासी सुरीस थाना शाहगंज जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री इसरार अहमद खान
2. का0 बृजेश मिश्रा थाना शाहगंज जौनपुर
3. का0 विश्वास पाण्डे थाना शाहगंज जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *