थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करें-तहसीलदार

थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करें-तहसीलदार

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली-(हरदोई)* शनिवार को पाली थाना परिसर पर तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुँचे तहसीलदार विनीत कुमार सिंह ने क्षेत्र से आये हुए फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथाशीघ्र समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश भी दिये। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार एवं एसएसआई योगेन्द्र सिंह ने भी समाधान दिवस में आईं शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें मिली। सभी शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण न हो सका। सभी शिकायतों को सम्बंधित हल्का लेखपालों को सौंप दिया गया साथ ही इनके जल्द से जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार विनीत कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित कर मौके पर जाकर समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से गुण- दोष के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण ज्यादा समय तक लंबित न रखा जाए। वहीं थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने कहा कि भूमि विवादों का निपटारा करने के लिए जहाँ कहीं भी पुलिस बल की आवश्यकता है,वहां तत्काल लेखपालों को पुलिस बल मुहैया कराया जायेगा। इस दौरान एसएसआई योगेन्द्र सिंह,कस्बा इंचार्ज उमेश कुमार तिवारी, कानूनगो विजय मौर्य, लेखपाल गौरव यादव, फुरखान, लेखपाल अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य पुलिस व राजस्व कर्मी तथा फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *