संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, अपने स्वयं के द्वारा स्वीकृत कराए गए, दादा नगर के समानांतर पुल की प्रगति तेज करने के संबंध में और कार्य प्रारंभ हेतु, शिलान्यास को,अविलंब कराने हेतु, सदन में श्री जितिन प्रसाद जी माननीय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर से मुलाकात करी और उनसे आग्रह किया कि समानांतर पुल, जिसकी वित्तीय स्वीकृति हो गई थी और नाबार्ड में स्वीकृत के लिए रुका हुआ था उसको जल्दी ही कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया।
पत्र में विधायक ने कहा कि, दादा नगर समानान्तर पुल जो हमारी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। उसके जनहित में निर्माण कार्य हेतु, पूर्व में मा. मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन जी से राज्यांश की स्वीकृति उपरान्त सारे सम्बन्धित प्रपत्र ले जाकर, मा. रेल मंत्री जी को मेरे द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा उक्त ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है।
विधायक ने मंत्री जी को बताया कि, उक्त पुल के निर्माण हेतु, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और पुल निर्माण हेतु, सारी औपचारिकतायें भी पूर्ण हो चुकी हैं। परन्तु किसी कारण वश उक्त पुल का निर्माण कार्य हेतु, टेण्डर प्रक्रिया काफी समय से लम्बित है। मा. जी वर्तमान में उक्त पुल का निर्माण कार्य टेण्डर प्रक्रिया में जाना है और उसके उपरान्त शिलान्यास होना शेष है।
विधायक ने मा. मंत्री जी से कहा कि, मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि, हम लोग बहुत ही शौभाग्यशाली हांेंगे कि, आपके कर कमलों द्वारा उ0प्र0 का पहला शिलान्यास कार्यक्रम, हमारी गोविन्द नगर विधानसभा कानपुर में होगा जो कि, कानपुर वासियों को और हम सब कार्यकर्ताओं को गौरव का अनुभव करायेगा।
और साथ ही विधायक ने मंत्री जी से जनहित में निवेदन किया कि, उक्त पुल की टेण्डर प्रक्रिया को पूर्ण कराकर, शिलान्यास कर पुल का निर्माण कार्य जनहित में कराये जाने की कृपा करें।
जिस पर माननीय मंत्री जी ने अपने अधिकारियों को बुलाके उसकी स्थिति की चर्चा की और मंत्री जी ने फिर चर्चा उपरांत विधायक जी को बताया कि वह नाबार्ड से पास हो गया है 2 माह के भीतर – भीतर इसका शिलान्यास करके कार्य प्रारंभ करा देंगे।

