नागरिक सुरक्षा कोर का 60 वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

आज नागरिक सुरक्षा कोर का 60 वां स्थापना दिवस नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय गाँधी भवन फूलबाग में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।प्रात: 10 नियंत्रक जिलाधिकारी महोदय जी श्री विशाख जी ,अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ,उप नियंत्रक शिवराज सिंह ,चीफ वार्डेन रोहित मल्होत्रा जी ने विभागीय ध्वजाउत्तोलन किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी/नियंत्रक महोदय जी ने सभी वार्डनों को विभागीय शपथ दिलाई।
दोपहर 2 बजे मर्चेंट चेम्बर हाल सिविल लाइन में एक गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें अपर जिलाधिकारी जी ने अपने उदबोधन में वार्डनों द्वारा किये कार्यो की सराहना की व जिलाधिकारी महोदय ने अपने उदबोधन में वार्डनों की सराहना करते हुवे अपेक्षा भी की आगे भी नागरिक सुरक्षा कोर का साथ प्रशासन को मिलता रहेगा ततपश्चात 4 दिसंबर को रक्तदान करने वाले वार्डनों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया कुछ सीनियर वार्डनों उनके उत्कृष्ट कार्यो के प्रति मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नीरज चक जी व विमलेश यादव जी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उपस्थित सहायक उप नियंत्रक सुनील कुमार तिवारी,गुलाम नबी भंडार अधीक्षक,डिविजनल वार्डेन सुरेन्द बाजपेयी,वेद प्रकाश वर्मा ,अनुज चतुर्वेदी,धनंजय नारायण सिंह,अंकित पांडेय ,डिप्टी डिविजनल वार्डेन ब्रजेन्द्र अग्निहोत्री,संजय तिवारी ,आलोक मालवीय,योगेंद्र यादव ,स्टाफ अधिकारी दद्दन मिश्रा,राकेश गौतम,अनूप दीक्षित,कैफ मोहम्मद खान आदि ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी को नागरिक सुरक्षा कोर के 60वें स्थापना दिवस की सभी वार्डनों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *