दानपात्र राशि गबन मामले में एसआईटी की जांच तेज, लवकुश मिश्र के घर पहुंची पुलिस टीम
(डाक्टर अजय तिवारी जिला रिपोर्टर)
अयोध्या।श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चंदे की राशि में हेराफेरी के मामले में जांच कर रही एसआईटी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर एसआईटी के साथ अयोध्या पुलिस एवं रुदौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम लवकुश मिश्र के आवास पर पहुंची।पुलिस टीम ने घर पर मौजूद परिजनों से लवकुश मिश्र के आय के स्रोत, उनके द्वारा खरीदी गई भूमि तथा अन्य कीमती संपत्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई। टीम ने काफी देर तक पूछताछ कर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी एकत्र की।साथ ही भूसे के ढेर आदि में खोजबीन भी की।गांव में एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने से लोगों में कौतूहल का माहौल रहा और कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।बताया जा रहा है कि दानपात्र से चंदे की राशि में कथित गबन के मामले में एसआईटी विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में संबंधित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया
है।

