दिल्ली थल सेना कैम्प में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की कैडेट हिमानी

*दिल्ली थल सेना कैम्प में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की कैडेट हिमानी*

*लखनऊ, 15 सितंबर 2026

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, लखनऊ की *20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ* की *कैडेट हिमानी जूनियर विंग * दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित *थल सैनिक कैंप 2026 – नेशनल कैंप* में 12 दिवसीय कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक वापस लौटीं।

दिल्ली कैंप में कैडेट को भारतीय सेना के जवानों द्वारा *फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण (.22 राइफल), ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, हेल्थ एंड हाइजीन, ड्रिल एवं फायरिंग पोजीशन* का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रशिक्षण के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में हिमानी ने *स्नैप शूटिंग जूनियर विंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल* जीता।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की *प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव* ने कहा कि थल सेना कैम्प का प्रशिक्षण सैन्य जीवन की झलक है और हिमानी ने यह साबित किया है।

“केयर टेकर ऑफिसर शिवानी पाण्डेय* ने बताया कि थल सेना कैम्प एनसीसी का सबसे कठिन कैंप होता है, जिसमें पूरे भारत से चयनित बेस्ट कैडेट्स को आर्मी की तरह प्रशिक्षण दिया जाता है।

कैडेट हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय *प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव, केयर टेकर ऑफिसर शिवानी पाण्डेय, 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी, फिजिकल इंस्ट्रक्टर स्टाफ, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर स्टाफ एवं लखनऊ ग्रुप एनसीसी के समस्त स्टाफ* को दिया।

*भवदीय*
*आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, लखनऊ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *