दुकानदारों ने अवैध मेला प्रदर्शनी पर रोक की मांग कर डीएम को सौंपा ज्ञापन 

दुकानदारों ने अवैध मेला प्रदर्शनी पर रोक की मांग कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।नाका चुंगी स्थित नीलकण्ठ मैरिज लॉन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मेला/प्रदर्शनी को लेकर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह मेला विधिक मानकों के विपरीत संचालित किया जा रहा है और इसके लिए प्रशासन को गुमराह कर लाइसेंस प्राप्त किया जाता है।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मेला घनी आबादी वाले क्षेत्र और नाका–फतेहगंज मुख्य मार्ग के समीप लगने के कारण रोजाना लंबा जाम लगता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे बजने से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। सामने स्थित चिरंजीव अस्पताल में भर्ती मरीजों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित होती हैं, जिससे जनजीवन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेले में बाहरी जिलों से आए कर्मचारियों और दुकानदारों का कोई सत्यापन नहीं होता, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है।ज्ञापन में वर्ष 2025 की एक गंभीर घटना का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें मेला परिसर में एक 6 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था। इस घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।प्रार्थना पत्र में हिम्मत जायसवाल, देवकी नंद, नंदकुमार सोनी, प्रभाकर सोनी दीपक जायसवाल शिवा शर्मा मोहित समेत दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित में इस तरह के अवैध मेला/प्रदर्शनी पर रोक लगाई जाए और बिना विधिक मानकों के किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जा

ए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *