दो बाइक के साथ 5 चोर गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर केराकत थाना अंतर्गत पुलिस टीम ने चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ पांच मोटर साइकिल चोरों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले पांच अभियुक्तों को ग्राम खड़हर डगरा चौकी मुफ्तीगंज थाना केराकत जनपद से दो चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1.प्रिन्स राय पुत्र स्व0 अमरजीत राय निवासी कोठिया थाना तहवरपुर जनपद आजमगढ। 2.कृष्ण यादव पुत्र राजकुमार यादव नि0 आराजी देवली अमरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3.आदित्य राय पुत्र अनिल राय निवासी अमरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
4.प्रीतम यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी देवली अदायी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
5.चन्दन खैरवार पुत्र संतोष खैरवार निवासी अहन थाना केराकत जौनपुर। शामिल है।इनका
आपराधिक इतिहास भी है जिसमे प्रिन्स राय के ऊपर अलग अलग थानों में मुकदमा दर्ज है।
1. मु0अ0सं0 32/17 धारा 147/323/504/506/325/342 भादवी थाना तहबरपुर आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 91/22 धारा 323/504/506/354/392/452 भादवी थाना तहबरपुर आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *