धूम -धाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जन्म जयंती

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सुख सिमरन शक्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया की संस्थापक एवं अध्यक्ष सिमरन कौर जी द्वारा आज खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर समूह साध संगत को बहुत बहुत बधाई दी गई इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार हिंदू समाज की रक्षा करने के लिए बलिदान हो गया हमें इस बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया जो इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं जिन्होंने आगे आकर इस मुहिम को घर घर तक पहुंचाया है पहले इस प्रकाश पर्व को सिर्फ सिख परिवार ही मनाते थे पर आज हमारे हिंदू भाई भी इस प्रकाश पर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं आज कानपुर के मोती झील प्रांगण में प्रकाश पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया इसमें पूरे हिंदुस्तान के बड़े-बड़े रागी जत्थो ने आकर भजन कीर्तन किया एवं समूह साध संगत द्वारा ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने आकर सेवा की कीर्तन सुना और लंगर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर सिमरन कौर जी को डॉक्टर हेमंत मोहन राय जी एवं डॉ आरती मोहन राय जी द्वारास सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर सुख सिमरन शक्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक सरदार रूमित सिंह सागरी जी ,संरक्षक अंबुज मिश्रा जी, एवं संस्था के कई सदस्य साधना जी ,सिमरनजीत कौर जी , पूनम शुक्ला जी, रेनू जी, नवीन जी, अरहान जी, रिजवान लारी जी सचिन कपूर जी, मनीष आहूजा जी, कंचन गंभीर जी एवं हमारे सभी पत्रकार भाई बंधु जिनमें अचिन अरोड़ा जी, प्रवीण सिंह चंदेल जी ,मुजम्मिल जी एमएस मालवीय जी मुकेश जी , कुनाल सिंह जी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *