नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता अक्षय कुमार

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा लोगों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अपनाने की गई सलाह

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय

नई दिल्ली, 21 जून 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar ने कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री Mansukh Mandaviya भी उपस्थित रहे। योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *