नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते व मतदान की तिथि आते ही प्रत्याशियों ने कसी अपनी अपनी कमर

नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते व मतदान की तिथि आते ही प्रत्याशियों ने कसी अपनी अपनी कमर

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल ब्यूरो चीफ आजमगढ़

नगर पंचायत जीयनपुर नगर निकाय चुनाव का मतदान दूसरे चरण में 11 मई को होने वाला है नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपनी अपनी कमर कस ली है एवं अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को लुभाने का कार्य कर रहे हैं पूर्व में रहे चेयरमैन नंदलाल यादव के भाई पुरुषोत्तम यादव पूर्व चेयरमैन स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता की धर्मपत्नी नर्मदा गुप्ता पूर्व चेयरमैन हरिशंकर यादव एवं भाजपा से ज्ञानेंद्र मिश्रा अभिषेक राय राजेश चौहान अंजना सिंह पप्पू पाठक आलोक श्रीवास्तव शशिकांत रजक अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं बसपा से नेहाल मेहंदी एवं खुरमुल्ली गुप्ता की धर्मपत्नी नर्मदा गुप्ता अपनी दावेदारी पेश कर रही है निर्दल से मुन्ना यादव आभास त्यागी आदि लोग दावेदारी कर रहे है अब देखना यह होता है कि सपा बसपा भाजपा किसको अपना टिकट देती है कौन प्रत्याशी होता है फिलहाल तो जीयनपुर की जनता का यह कहना है कि यहां का मुकाबला त्रिकोणीय होगा प्रत्याशियों ने अपने अपने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी चालू है वही 2017 के चुनाव में खुरमुल्ली गुप्ता को बसपा से हराकर हरिशंकर यादव ने निर्दल चुनाव जीता थे अब देखना यह होता है कि कौन बनेगा जीयनपुर का चेयरमैन किसको जनता चेयरमैन बनाकर नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष पद पर कुर्सी पर करेगी विराजमान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *