होली मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी बड़ी मिसाल एक दूसरे को ग़ुलाल अबीर लगाकर दिया एकता का सन्देश
समाजसेवी नेहाल मेंहदी के कार्यालय पर होली मिलन समारोह हुआ
ब्यूरो चीफ नीतीश जायसवाल आजमगढ़ की रिपोर्ट 

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन नेहाल मेंहदी द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। जिसमें दर्जनों मुस्लिम भाइयों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के आज़ाद नगर में गुरुवार की शाम पांच बजे नेहाल मेंहदी के कार्यालय पर होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। साथ ही गुजिया और मिष्ठानों का लुफ्त उठाया। शिवदान चौरसिया ने फगुआ,चैता गीत प्रस्तुत किया। जीयनपुर में दूसरी बार किसी मुस्लिम भाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मन्नूलाल जायसवाल ने किया तथा संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया यह मिलन समारोह लोगों में एकता,भाईचारे का संदेश देगा ऐसा आयोजन बार-बार होना चाहिए वही हिंदू भाइयों से भी ईद मिलन समारोह आयोजन करने की सलाह दी। व्यापारी नेता वरिष्ठ पत्रकार मन्नूलाल जायसवाल ने कहा की नेहाल मेंहदी युवा जोश युवा सोच के साथ आगे बढ़ रहे है तथा समाज को एक धागे मे बाँधकर ले चलने का कार्य कर रहे नेहाल मेंहदी के पूर्वजों का जीयनपुर मे हर त्योहारों मे काफी योगदान रहा है उन्ही के दिखाए गए पद चिन्हो पर नेहाल मेंहदी चल रहे है
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया जीयनपुर में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ होली,दीपावली, ईद,बकरीद का त्योहार मनाते हैं। ईद पर ईद मिलन का समारोह किया जाएगा। होली मिलन समारोह में दर्जनों की संख्या में मुसलमानों ने हिस्सा लिया वही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएं वह फगुआ गीतों का आनंद लिया।
ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ हर त्यौहार मनाते हैं। लोग एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते हैं।इस मौके पर युवा भाजपा नेता संतोष सिंह टिप्पू,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू, पुरुषोत्तम यादव, मुन्ना यादव सभासद पप्पू पाठक, दीपक गुप्ता,मनीष चौरसिया जयहिंद मद्धेशिया विनय कुमार मदन शर्मा विवेक मिश्रा शाहआलम पप्पू जीशान मेंहदी आदि लोग मौजूद रहें।

