नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि मनाई गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
खरगूपुर गोंडा
दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित की। सोमवार को जयप्रभा ग्राम स्थित दीनदयाल शोध संस्थान में भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान सचिव राम कृष्ण तिवारी ने पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने भारत रत्न नानाजी की कृतियों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनके बारे में चर्चा की और उनके सपनों को साकार करने का उपस्थित लोगों का आवाहन किया। नानाजी देशमुख को इस मौके पर याद करते हुए उनके द्वारा गरीब असहाय एवं निराश लोगों के प्रति जुड़ाव तथा किए गए जनहित के कार्य को भी बताया गया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश पांडे ,पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, रमापति शुक्ल, विंध्यवासिनी वर्मा, विनय श्रीवास्तव, राकेश पांडे सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे और नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *