निर्माणाधीन सड़क पर ओभर लोड बालू लदी ट्रक धंसने से दिन भर रहा आवागमन बाधित!

राजाबाजार( जौनपुर )
महराजगंज की तरफ से आ रही बालू लदी ओवर ट्रक गद्दोपुर बाजार निमाणाधीन आरसीसी की दाई पटरी पर धस कर फस जाने के कारण रविवार दिन भर आवागमन बाधित रहा ! बस जीप चार चक्का वाहनो को रूट बदलकर जाना पडा! देर शाम बालू लदे ट्रक को खाली कर जाम से निजात दिलाई गयी !
गद्दोपुर बाजार मे इन दिनो पीडब्लूडी द्वारा आरसीसी कार्य बारी बारी से एक एक पटरी पर तेजी गति से चल रहा है ! दूसरी खाली पटरी पर आवागमन संचालित है बाजार गद्दोपुर सकरी होने के कारण रविवार सुबह महराजगंज की तरफ से आ रही ओवरलोड बालू लदी ट्रक बडौदा यूपी बैक के सामने सुरेश गुप्ता के मकान के सामने लगे टिन सेड से सटे ढाई तीन फिट ट्रक बुरी तरह धंस गयी!
संयोग अच्छा रहा कि ट्रक पलटने से बाल बाल बच गयी ! ट्रक फंसने के कारण रविवार दिन भर राजाबाजार महराजगंज मार्ग का आवागमन बाधित रहा देर शाम ट्रक पर लदी बालू को ट्रैक्टर द्वारा खाली कराते हुए फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *