नोएडा में पोर्टल पर डाले जाएंगे भूमाफियाओं के नाम, अब अवैध निर्माण का सारा डाटा होगा ऑनलाइन:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: अवैध निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण अब और सख्त हो गया है, प्राधिकरण अब अलग-अलग स्तर से डेटा तैयार कर रहा है, जिसे बाद में ऑनलाइन कर दिया जाएगा आने वाले समय में जो भी भूमिया घोषित होगा उनके भी नाम प्राधिकरण अपनी वेबसाइट में सार्वजनिक करेगा | नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में हो रखे निर्माण की स्थिति, कौन सा खसरा नंबर है, जमीन पर हो रखे निर्माण की फोटो, कितना निर्माण हो चुका है, संबंधित जमीन का प्राधिकरण में क्या यूज है| दूसरा डेटा अवैध निर्माण ध्वस्त करने से संबंधित होगा, और इसी कारण चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा हुआ है कि यह जमीन प्राधिकरण की है | प्राधिकरण की तरफ से इन दोनों डेटा को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि आम जनता को खरीद फरोख्त में ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके| नोएडा में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हो भी चुके है जिसमें हाजीपुर,बरौला, सलारपुर जैसी जगहों पर काफी संख्या में बड़ी इमारतें बन भी हैं, इसमें रिहायसी से लेकर व्यावसायिक इमारतें भी शामिल हैं | नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लगभग 30 लोगों को भू माफिया घोषित करने के लिए डीएम को पत्र लिखकर भेज दिया है| प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि भू माफियाओं का नाम घोषित होते ही उनका भी नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *