ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 9 अगस्त 2026
नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से रविवार को नोएडा लोक मंच नि:शुल्क दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र, ओ-ब्लॉक, पुराना बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 150 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लड सैंपल कलेक्शन, PFT (Pulmonary Function Test), BMD (Bone Mineral Density), वाइटल चेकअप, ऑर्थोपेडिक, ENT, जनरल फिजिशियन एवं नेत्र जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
मात्र ₹30 में ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
शिविर के दौरान लगभग 100 लोगों के ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श कार्ड बनाए गए। इन कार्ड के माध्यम से मात्र ₹30 में ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू की गई यह पहल आम नागरिकों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री योगेंद्र नारायण, सेवानिवृत्त IAS, पूर्व महासचिव, राज्यसभा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोएडा लोक मंच के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, माननीय श्री नवाब सिंह नागर रहे। उन्होंने जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. डी. के. गुप्ता, प्रबंध निदेशक, फेलिक्स ग्रुप; श्री इन्दु प्रकाश, विशेष कार्यकारी अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण; श्री योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, फोनरवा; श्री एन. पी. सिंह, अध्यक्ष, DDRWA तथा डॉ. महिपाल सिंह, निदेशक, फर्स्ट रेहब सेंटर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना संस्था का उद्देश्य : महेश सक्सेना
नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश सक्सेना ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू की गई ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श सेवा आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
डायलिसिस सेंटर शुरू करने की योजना पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान भविष्य में नोएडा लोक मंच के माध्यम से डायलिसिस सेंटर शुरू किए जाने की योजना पर भी चर्चा हुई। फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा कि फेलिक्स हॉस्पिटल हमेशा नोएडा लोक मंच के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी डायलिसिस सेंटर की स्थापना एवं संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहम्मद आजाद ने डायलिसिस सेंटर के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।
नोएडा लोक मंच परिवार के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में नोएडा लोक मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्री विनीत गर्ग सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं एंकरिंग श्री विनोद पांडे एवं श्री ब्रज गोपाल ने किया।
इस अवसर पर नोएडा लोक मंच परिवार से श्री एस. के. जैन, श्री वी. के. जैन, श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन, श्रीमती इंद्रा चौधरी, श्रीमती रेनू छिब्बर, डॉ. शशि, श्रीमती विभा बंसल, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री परवेज, श्री आर. एन. श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहम्मद आजाद, श्री वीरेंद्र मलिक, श्री सी. बी. झा, श्री डी. पी. ठाकुर, श्री एस. पी. ढाका, श्री संतोष ठाकुर, श्री डी. के. सक्सेना, श्री लाल सिंह, श्रीमती सुनीता भटाना, श्री प्रदीप वोहरा, फोनरवा के प्रेसिडेंट श्री पवन यादव, श्रीमती रुचि सक्सेना, डॉ. सचदेव, डॉ. एच. के. नाथ, श्री मुकुल वाजपेयी एवं श्रीमती रंजू माथुर सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में फेलिक्स हॉस्पिटल एवं नोएडा लोक मंच की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नोएडा लोक मंच की ओर से अंकिता शुक्ला, रवि, सुधांशु शर्मा, गौरव दुबे, आकाश, राकेश कुमार, ध्रुव एवं लुबना सैफी सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फेलिक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य जांच एवं सेवाओं को शिविर में पहुंचे लोगों ने सराहा।
जारीकर्ता
नोएडा लोक मंच
नि:शुल्क दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र
ओ-ब्लॉक, पुराना बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा
संपर्क: 9319153685 / 9319981797

