पंजाब नैशनल बैंक और मेसर्स डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने साइन किया समझौता ज्ञापन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पीएनबी के लखनऊ स्थित अंचल कार्यालय में पंजाब नैशनल बैंक और मेसर्स डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। उक्त ज्ञापन पर पीएनबी लखनऊ अंचल प्रमुख श्री संजय गुप्ता और श्रीराम शुगर बिजनेस के कार्यकारी निदेशक रोशन लाल तामक ने हस्ताक्षर किए। इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य सीतापुर मंडल के अंतर्गत डीसीएम श्रीराम की चीनी इकाइयों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस समझौता ज्ञापन के तहत बैंक के कृषि पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी मिलेगी, वितीय सामावेशन को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को समय पर गन्ना की खेती करने हेतु बैंक से सही समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *