पति के मोबाइल न देने से नाराज विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता) जिले के बीकापुर तहसील के तारुन थाना क्षेत्र के पिछौरा गांव में विवाहिता ने रविवार की भोर छप्पर में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से झूल आत्म हत्या कर ली।सूत्र के मुताबिक गाजीपुर जनपद निवासी दलित युवती सरोज उर्फ करिश्मा ने अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पिछौरा निवासी राम आशीष कोरी के साथ 4 साल पहले मन्दिर में प्रेम विवाह किया था।बताया गया कि परिवार की माली हालत ठीक नही है।परिवार छप्पर में रहता था।मृतका के पति राम आशीष का कहना है कि उनके 9 माह का सुमित नाम का बेटा है।राम आशीष रोजी रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहता है जो बीते 25 अक्टूबर को घर आया था इसी दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार वह पिता के क्रियाकर्म में वह कर्जदार हो गया था।शनिवार रात पत्नी खाना खाने के बाद अपने पति से मोबाइल मांग रही थी तो पति ने मोबाइल देने से पत्नी को इनकार कर दिया और दूसरे छप्पर में सोने चला गया।जबकि सरोज उर्फ करिश्मा दूसरे छप्पर में बेटे सुमित के साथ सो गयीं। रविवार भोर बेटे सुमित के रोने की आवाज सुनकर राम आशीष उसके पास गया तो देखा कि उसकी पत्नी दुपट्टे के सहारे छप्पर में फांसी के फंदे से झूल रही थी।आनन फानन में उसे उतार कर तख्त पर लिटाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।देखा तो सरोज उर्फ करिश्मा की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर परिजनों सहित ग्राम वासियो को हुई तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *