परमात्मा के मिलन का सरल मार्ग है भक्ति : नीरज शास्त्री
– बेलसर नगर पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस
बेलसर।
नगर पंचायत बेलसर में चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के श्यामू सिंह हाता स्थित आवास पर चल रही सायं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस भागवत कथा में भक्ति के महात्मय का वर्णन किया गया।
अयोध्या के युवा कथा मनीषी नीरज दास शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के मिलन का सबसे सरल मार्ग भक्ति है। मानव का शरीर परमात्मा की असीम अनुकम्पा से मिलता है। हमें जीवन के एक एक पल का सद्पयोग करते हुए प्रभु का भजन करना चाहिए। जीवन का बहुमूल्य समय विषय भोग में व्यर्थ गंवाने से अंत में केवल पछतावा ही हाथ आता है। श्रद्धालुओं को भक्ति की ज्ञान गंगा में अभिसिंचित करते हुए कथा व्यास ने कहा कि भक्त प्रह्लाद व ध्रुव जैसे भक्तों ने वाल्यावस्था में ही प्रभु का शरण ग्रहण किया तो प्रभु श्री राम से मिलन के लिए शबरी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।
कथा में शिक्षक नेता अजीत सिंह, मोनू सिंह, सूरज सिंह संतोष कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, पंकज सिंह व नगरवासी व्यापारीगण मौजूद रहे।

