पशुओ को खुरपका-मुँहपका रोग से बचाने के लिये चलेगा 22 जुलाई से विशेष अभियान – सीवीओ

पशुओ को खुरपका-मुँहपका रोग से बचाने के लिये चलेगा 22 जुलाई से विशेष अभियान – सीवीओ

अयोध्या।पशुधन को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए 22 जुलाई से 08 सितम्बर तक 45 दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए
सीवीओ डॉ इंद्र देव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 136691 गोवंशीय और 302358 महिष वंशीय पशुओं को निःशुल्क टीके लगाए जाएंगे।बताया कि इसके लिए 29 टीमें गठित की गई हैं,जो रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।उन्होंने पशुपालकों से अपील किया है कि वे सभअभियान में सहयोग करने और निर्धारित समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की गई है।बताया कि इस अभियान के तहत 136691 गोवंशीय और 302358 महिष वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।चार माह से कम उम्र के बछड़ों तथा आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को इस अभियान में शामिल नहीं किया जाएगा।अभियान के सुचारु रुप से संचालन के लिए प्रत्येक विकासखंड में प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं।खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है।इसकी चपेट में आने पर पशुओं को तेज बुखार, मुंह से अत्यधिक लार गिरना, मुंह और पैरों में छाले पड़ना, चारा छोड़ देना तथा दूध उत्पादन में भारी कमी जैसी समस्याएं होती हैं।यहाँ तक कि गंभीर स्थिति में गर्भित पशुओं का गर्भपात हो सकता है और समय पर उपचार न मिलने पर पशु की मौत भी हो सकती है। विदेशी नस्ल की गायों में इस बीमारी का खतरा अधिक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *