विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव के लिए मतदान 30 जनवरी को होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया। नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे और मतगणना दो फरवरी को होगी। परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही इसके दायरे में आने वाले 39 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

