अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम के कुशल नेतृत्व में की जा रही चेकिंग के दौरान महिला द्वारा बताया गया कि साहब मेरा दामाद अपने पिता की दो नली लाइसेन्सी बन्दूक लेकर मेरे घर पर आया है और मुझे व मेरी बेटी ज्योति मिश्रा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आप जल्दी चलिए नही तो कोई अनहोनी हो सकती है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अयोध्या ने बताया कि उक्त महिला की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराही कर्मचारीगण को साथ लेकर उसके घर पर आये तो देखा कि एक व्यक्ति डबल बैरल बन्दूक 12 बोर से एक महिला को दिखाकर धमका रहा था। हम पुलिस वालों द्वारा सिखलाई के तौर तरीको का प्रयोग कर हिकमत अमली से नियमानुसार उस व्यक्ति से बन्दूक लेकर कब्जे में किया गया तथा अभियुक्त.. इशान देव मिश्रा पुत्र भूप नरायण मिश्रा निवासी महाजनी टोला रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को जानकी महल मोड़ नयाघाट के पास से उसके पिता की 01 अदद् डबल बैरल बंदूक 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली अयोध्या पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 506 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया तथा शस्त्र लाइसेन्स धारक भूपनरायण मिश्रा निवासी महाजनी टोला रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या के विरूद्ध धारा 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

